Bijapur Encounter : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के दक्षिणी इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान DRG जवानों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है।
Bijapur Encounter : कोन्टा–किस्टाराम के घने जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए माओवादियों को करारा जवाब दिया। मुठभेड़ स्थल से एके-47 और इंसास जैसे अत्याधुनिक ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।
Bijapur Encounter : सूत्रों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में कोन्टा एरिया कमेटी से जुड़े तीन सक्रिय नक्सली भी शामिल हैं। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग सुकमा डीआरजी के एसपी किरण चव्हाण स्वयं कर रहे हैं।
Bijapur Encounter : फिलहाल इलाके को सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर रखा है। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। इसी वजह से पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान लगातार जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


