West Bengal Violence: कोलकाता। Pm Modi Rally West Bengal North 24 Parganas: नरेंद्र मोदी की सोमवार को प्रस्तावित जनसभा से कुछ घंटे पहले उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल और भाटपारा इलाके में रविवार रात अचानक हिंसा भड़क उठी।
West Bengal Violence: रिपोर्ट्स के अनुसार, जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप ले बैठा, जिसमें पत्थरबाजी, बमबाजी और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं।
West Bengal Violence: बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत प्रधानमंत्री की रैली के लिए लगाए गए झंडों और पोस्टरों को फाड़े जाने से हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थकों ने उनकी प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। जगद्दल और भाटपारा में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

West Bengal Violence: बमबारी से फैली दहशत
इस बीच, भाटपारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह के आवास पर बम फेंके जाने की खबर है। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।
West Bengal Violence: पवन सिंह ने आरोप लगाया कि विवाद की शुरुआत एक दिन पहले हुई उनकी नुक्कड़ सभा के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यक्रम में बाधा डाली। उनका दावा है कि पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर लौटते समय उन पर पत्थरों और बमों से हमला किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि फायरिंग के दौरान एक सीआईएसएफ जवान के पैर में गोली लगी।
West Bengal Violence: टीएमसी ने आरोपों को नकारा
वहीं, टीएमसी उम्मीदवार अमित गुप्ता ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि झड़प की शुरुआत अचला बागान वार्ड से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने पहले टीएमसी कार्यकर्ता पर हमला किया और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की।
West Bengal Violence: अमित गुप्ता के अनुसार, जब वे शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो भाजपा नेता अर्जुन सिंह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ वहां मौजूद थे और उन्होंने ही टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


