India is world fourth largest economy
India is world fourth largest economy: नई दिल्ली। नये साल से पहले भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. 4,180 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस उपलब्धि भारत ने सुपर पॉवर जापान को पीछे छोड़ते हुए हासिल की है। यह उपलब्धि ऐसे समय पर आई है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था कई तरह की अनिश्चितताओं से गुजर रही है।
India is world fourth largest economy: चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
सरकारी बयान के मुताबिक, भारत ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में तेज आर्थिक प्रगति दर्ज की है। मजबूत वृद्धि दर और स्थिर घरेलू मांग के दम पर भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जबकि चीन दूसरे स्थान पर है. भारत अब चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।
India is world fourth largest economy: GDP ग्रोथ ने बढ़ाया भरोसा
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पहली तिमाही के 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 7.4 प्रतिशत से ज्यादा है। यह वृद्धि छह तिमाहियों का उच्चतम स्तर मानी जा रही है। घरेलू खपत, निजी निवेश और सेवाओं की मजबूत मांग ने आर्थिक विस्तार को सहारा दिया है। सरकार का कहना है कि वैश्विक व्यापार में चुनौतियों के बावजूद भारत की आंतरिक मजबूती अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रही है।
India is world fourth largest economy: अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी माना दम
भारत की आर्थिक मजबूती को अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने भी स्वीकार किया है। विश्व बैंक ने 2026 में भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। मूडीज के मुताबिक, भारत 2026 में 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2025 के लिए विकास अनुमान बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत और 2026 के लिए 6.2 प्रतिशत कर दिया है।
India is world fourth largest economy: 2030 तक तीसरे स्थान का लक्ष्य
सरकारी अनुमान के अनुसार, भारत की जीडीपी 2030 तक बढ़कर 7,300 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है। अगर यह रुझान जारी रहा, तो भारत जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत नीतियां, युवा आबादी और बढ़ता उपभोक्ता बाजार भारत को आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


