Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather : मध्य प्रदेश में दिसंबर की ठंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, कई जिलों में पारा 2 डिग्री से नीचे

Dev Verma
MP Weather
X

MP Weather

MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर के बाद दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। इस सीजन में पहली बार प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सर्दी का सबसे तीखा असर देखने को मिला है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जबकि शहडोल जिले के कल्याणपुर में पारा गिरकर 1.7 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड का यह सितम अभी जारी रहेगा।

MP Weather : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मध्य प्रदेश में ठंड का प्रभाव तेज हो गया है। प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं शीतलहर और कोल्ड डे जैसी परिस्थितियां भी बन रही हैं। इन कारणों से कई शहरों में रात का तापमान लगातार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

MP Weather : सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा छतरपुर के नौगांव में 3 डिग्री, उमरिया में 3.1 डिग्री, खजुराहो में 4.4 डिग्री, राजगढ़ में 4.6 डिग्री और पचमढ़ी में 4.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रीवा और मंडला में भी पारा 5 डिग्री के आसपास बना रहा।

MP Weather : प्रदेश के लगभग 30 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया है। सतना में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, दतिया में 5.7 डिग्री, मलाजखंड में 5.8 डिग्री, भोपाल में 5.6 डिग्री, इंदौर और ग्वालियर में 6.6 डिग्री, जबलपुर में 7 डिग्री और उज्जैन में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने घने कोहरे और तेज ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर सुबह और रात के समय यात्रा करते वक्त सावधानी बरतने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019