CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक शीतलहर और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, बालोद और आसपास के जिलों में ठिठुरन बढ़ने वाली है।
CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं आगामी 3 दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और तेज होगी।
CG Weather News : मंगलवार को प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का असर साफ देखा गया।
CG Weather News : इन जिलों में अलर्ट जारी-
मौसम विभाग ने रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में मध्यम से घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
CG Weather News : रायपुर का आज का मौसम-
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

