Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़

Asian News
Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़
X

Stock Market, July 2

Stock Market, July 2: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी जोरदार तेजी देखने को मिली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत मजबूत बढ़त के साथ हुई।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में महज 27 मिनट के भीतर करीब 2.82 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हो गया।

Stock Market, July 2: कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 526.61 अंकों की बढ़त के साथ 77,449.25 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 153.60 अंक मजबूत होकर 24,159.45 पर कारोबार करता नजर आया।

Stock Market, July 2: बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली में कमी आने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

इन सकारात्मक संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। इसके अलावा पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कूटनीतिक समाधान की उम्मीदों के सकारात्मक असर वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

Stock Market, July 2: सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, एटरनल और इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर दबाव में रहे।

Stock Market, July 2: इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 70.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019