Saint Dr. Ram Vilas Vedanti passes away
Saint Dr. Ram Vilas Vedanti passes away: अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन हो गया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही अयोध्या सहित देशभर के रामभक्तों और संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. वेदांती लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और रीवा में उनका इलाज जारी था। उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके उत्तराधिकारी शीघ्र ही अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
Saint Dr. Ram Vilas Vedanti passes away: डॉ. रामविलास वेदांती अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संतों में शामिल रहे। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने दशकों तक तप, त्याग और संघर्ष का मार्ग अपनाया। जनजागरण से लेकर आंदोलन के हर चरण में उनकी भूमिका अहम रही। वे न केवल एक संत और धर्मगुरु थे, बल्कि अयोध्या से सांसद के रूप में भी उन्होंने जनसेवा की।
Saint Dr. Ram Vilas Vedanti passes away: उनके निधन पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. रामविलास वेदांती का जाना भारतीय समाज, सनातन संस्कृति और रामभक्तों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में संत के रूप में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि वे आस्था, सत्य और न्याय के पक्ष में सदैव निर्भीक रहे और न्यायालय में भी उन्होंने मजबूती से अपनी गवाही दी।
Saint Dr. Ram Vilas Vedanti passes away: डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि डॉ. वेदांती का जीवन संतत्व, राष्ट्रभक्ति और धर्म के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा। उनका निधन एक युग के अंत के समान है, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त शिष्यों व अनुयायियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


