MP News
MP News : शमशाबाद। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस में करीब 50 लोग सवार थे, जिनमें छात्र, शिक्षक और चालक शामिल थे। सभी को शैक्षणिक भ्रमण के तहत सांची ले जाया जा रहा था। इस दुर्घटना में 35 से अधिक बच्चों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
MP News : यह हादसा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के नटेरन थाना अंतर्गत जोहद गांव के पास सगड़ नदी के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर स्थित शासकीय स्कूल से बच्चों को बस द्वारा सांची ले जाया जा रहा था। जैसे ही बस नदी के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे नदी में जा गिरी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
MP News : हादसे को देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी घायलों को तत्काल बसौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
MP News : घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को समुचित इलाज के निर्देश दिए और प्रशासन से मामले की विस्तृत जांच कराने की बात कही।
MP News : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय बस क्षमता से अधिक भरी हुई थी। 35 सीटर बस में 47 बच्चे, 5 शिक्षक और एक चालक सवार थे, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
