Dhirendra Shastri
Dhirendra Shastri: मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग की है। वृंदावन स्थित महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी के आश्रम में फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर यह निवेदन किया।
Dhirendra Shastri: फलाहारी महाराज ने पत्र में कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने विश्वभर में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और एकता के लिए जो कार्य किया है, वह अतुलनीय है। उन्होंने समाज में जाति-पाति और ऊंच-नीच की दीवारों को तोड़ते हुए हर हिंदू को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया है। उनका उद्देश्य केवल आध्यात्मिक प्रवचन तक सीमित नहीं, बल्कि हिंदू समाज को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना है।

Dhirendra Shastri: फलाहारी महाराज ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हनुमान जी के परम भक्त हैं और उन्होंने कठिन यात्राओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को धर्म और भक्ति के मार्ग पर प्रेरित किया है। उनके अनुसार, शास्त्री जी के कार्यों से सनातन धर्म के उत्थान को नई दिशा मिली है। इसलिए, उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना पूरे हिंदू समाज के लिए गर्व की बात होगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
