UP Accident : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे नंबर-44 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुट गए।
UP Accident : जानकारी के अनुसार मृतक मनोज 38 वर्ष अपनी भांजी लाडो 26 वर्ष और उसकी 3 वर्षीय बेटी रिया के साथ बीमार बहन से मिलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनिया थाना क्षेत्र के सामने डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP Accident : आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

