Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव के मंदिर में किया भव्य दर्शन-पूजन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट

Dev Verma
UP News
X

UP News

UP News : वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को धार्मिक स्थलों में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने सबसे पहले बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचकर शहर के कोतवाल माने जाने वाले काल भैरव का विधिपूर्वक दर्शन और पूजा-अर्चना की।

UP News : काल भैरव मंदिर में पूजन के बाद मुख्यमंत्री सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का भव्य पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर गर्भगृह में विशेष पूजा संपन्न की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

UP News : पूजन-संपन्नता के बाद मुख्यमंत्री मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और संत महंत संतोष दास जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और सुशील सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

UP News : गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बुधवार शाम वाराणसी पहुंचे थे और नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया था। उन्होंने क्रूज से गंगा तट पर जलते लाखों दीपों का अवलोकन किया और कहा कि काशी आज आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का जीवंत प्रतीक बन चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019