CG News : जांजगीर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने चांपा एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बिहारी सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को किसान से 1 लाख 80 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
CG News : जानकारी के अनुसार, जिला सक्ती के ग्राम रायपुरा निवासी किसान बुधराम धीवर ने 16 अक्टूबर को बिलासपुर एसीबी इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। किसान ने बताया कि नेशनल हाईवे निर्माण के लिए उसकी जमीन अधिग्रहित की गई थी, जिसके बदले उसे और उसकी बहन को 35 लाख 64 हजार 099 का मुआवजा अगस्त 2025 में दिया गया था।
CG News : मुआवजा राशि मिलने के बाद एसडीएम कार्यालय के अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन ने किसान से कहा कि वे राशि निकलवाने और प्रक्रिया में मदद करने के बदले 1.80 लाख रिश्वत दें। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।
CG News : आज जैसे ही किसान ने तय रकम दोनों आरोपियों को दी, एसीबी डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में तैनात टीम ने दोनों को केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी ने दोनों आरोपियों से रिश्वत की राशि जब्त कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


