MP Crime : नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। करेली थाना क्षेत्र के आमगांव में किराए के मकान में रह रही छाया कुशवाहा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी दिनेश पटेल मौके से फरार हो गया।
MP Crime : जानकारी के अनुसार, मृतिका छाया कुशवाहा और आरोपी दिनेश पटेल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए दिनेश ने कई बार चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों शादीशुदा थे, लेकिन अपने-अपने जीवनसाथी से अलग रह रहे थे। दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, जो बाद में तनाव में बदल गई।
MP Crime : फिलहाल, हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस गहराई से जांच कर रही है। मृतिका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी दिनेश, छाया पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ।
MP Crime : पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले की जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
