India won Sydney ODI by 9 wickets: भारत ने 9 विकेट से जीता सिडनी वनडे, रोहित शर्मा की 121 और विराट कोहली 74 रन की नाबाद पारी ने दिलाई जीत
India won Sydney ODI by 9 wickets: सिडनी। India vs Australia 3rd ODI Match भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारत ने सीरीज में क्लीन स्वीप को टाला और सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई।
India won Sydney ODI by 9 wickets: भारत के लिए इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने शतकीय पारी खेली और विराट ने शानदार पचासा लगाया। रोहित शर्मा इस पारी में 121 रन बनाकर नाबाद रहे और विराट कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली।
India won Sydney ODI by 9 wickets: इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 236 रन पर ढेर हो गई थी। मेजबान टीम 46.4 ओवर में ही सिमट गई। हर्षित राणा के नाम सबसे ज्यादा चार विकेट दर्ज हुए। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट झटके थे। इसके अलावा सिराज, अक्षर, कुलदीप और कृष्णा को 1-1 विकेट मिला था।
India won Sydney ODI by 9 wickets: इस सीरीज के पहले दोनों मैचों में पर्थ और एडिलेड के मैदान पर भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अब तीसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल की भी साख दांव पर थी जहां भारत को रोहित और विराट ने आसान जीत दिलाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की नाबाद साझेदारी की और भारत को बेहतरीन जीत दिलाई।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
