गुजरात मंत्रिमंडल, फेरबदल इस्तीफा, भूपेंद्र पटेल, नई टीम शपथ, भाजपा रणनीति, नगर निगम चुनाव, युवा चेहरे Gujarat Cabinet, Reshuffle Resignation, Bhupendra Patel, New Team Oath, BJP Strategy, Municipal Elections, Young Faces
Gujarat: अहमदाबाद: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर हुआ है। गुरुवार को सीएम को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। भाजपा के गढ़ गुजरात में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की अटकलें लग रही थीं, लेकिन यह कदम सभी को चौंका गया। 2021 में भी भाजपा ने इसी तरह पूरे मंत्रिमंडल को बदल दिया था, जब विजय रूपानी की जगह पटेल को सीएम बनाया गया। अब विधानसभा चुनाव में दो साल बाकी रहते नई टीम गठन की तैयारी है, जिसमें युवा चेहरों को प्राथमिकता मिल सकती है। कुछ पुराने मंत्री रिपीट हो सकते हैं।
Gujarat: राजभवन के बयान के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मंत्रिमंडल का आकार बढ़ सकता है। यह फेरबदल नए साल की पूर्व संध्या पर हुआ, जब गुजरात में नववर्ष दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है।
Gujarat: भाजपा को राज्य में कई चुनौतियां घेर रही हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व के बावजूद स्थानीय मुद्दों पर मुखरता की कमी, आम आदमी पार्टी की सौराष्ट्र और आदिवासी क्षेत्रों में बढ़ती लोकप्रियता ने पार्टी को यह ‘सर्जरी’ करने पर मजबूर किया। सीएम पटेल की छवि मजबूत है, इसलिए फरवरी में होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले नई टीम से ऊर्जा लाने की रणनीति है। ये चुनाव मिनी विधानसभा जैसे माने जाते हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि यह कदम पार्टी की आंतरिक मजबूती और जनता के बीच नई उम्मीद जगाने के लिए है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


