Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : स्वास्थ्य विभाग में घूसखोरी का भंडाफोड़, एसीबी ने दो बाबुओं को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

CG News
X

CG News : बालोद। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला उजागर हुआ है। एसीबी रायपुर की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में पदस्थ दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

CG News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युगल किशोर साहू (सहायक ग्रेड-2) और सुरेंद्र कुमार सोनकर (सहायक ग्रेड-2) के रूप में हुई है। दोनों ने विभाग के एक वाहन चालक से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर भुगतान के लिए 50,000 की रिश्वत मांगी थी।

CG News : एसीबी टीम ने पूर्व योजना के तहत जाल बिछाया और दोनों बाबुओं को 30,000 की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी की आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019