UP News
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के योगदान को याद करते हुए विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि जो लोग भगवान श्रीराम का अपमान करते हैं, वे महर्षि वाल्मीकि का भी अपमान करते हैं।
UP News : सीएम योगी ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि भारतीय परंपरा के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने देवऋषि नारद से पूछा था कि ऐसा कौन सा चरित्रवान व्यक्ति है, जिसके बारे में मैं लिख सकूं। वे जानते थे कि चरित्रवान व्यक्ति ही लोक कल्याण का माध्यम बन सकता है।” उन्होंने बताया कि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना कर भगवान राम के चरित्र को विश्व के सामने प्रस्तुत किया।
UP News : सीएम ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, “सपा ने अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण नहीं किया। जब हमारी सरकार ने इसे महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बनाया, तब भी सपा ने इसका विरोध किया।” उन्होंने कहा कि अयोध्या में बना देश का पहला वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट और श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सप्तऋषियों में शामिल वाल्मीकि जी का मंदिर उनकी विरासत को सम्मान देता है।
UP News : सीएम योगी ने विपक्ष पर जातिवादी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, “कुछ लोग वोट के लिए जाति का सहारा लेते हैं, लेकिन हमारा लक्ष्य समाज को जोड़ना और विकास करना है।” उन्होंने अधिकारियों और जनता से वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपनाकर समाज कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


