CM yogi adityanath
UP News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार को पूरे प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय बालिका सप्ताह थीम पर ड्राइविंग माय ड्रीम्स कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी जिलों में 100-100 बालिकाओं और महिलाओं का चयन कर उन्हें मुफ्त ड्राइविंग प्रशिक्षण दिए जाने की मुहिम शुरू की गई है। महीने भर यह अभियान चलाया जाएगा।
UP News: डिग्री कॉलेजों व विश्वविद्यालयों की छात्राओं खासकर ग्रामीण अंचल की बेटियों ने इसमें उत्साहपूर्ण ढंग से प्रतिभाग किया। उन्हें ट्रैफिक के नियम भी बताए गए। दक्ष प्रशिक्षकों ने इन्हें वाहन चलाने की बारीकियां समझाईं। बेटियों ने पहली बार हैंडल व स्टीयरिंग संभालकर अपना वाहन दौड़ाया तो उन्हें आत्मविश्वास की नई अनुभूति हुई। यही नहीं प्रशिक्षण के बाद उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस भी दिलाया जाएगा। वह खुद का वाहन चला सकें और जरूरत पड़ने पर इससे धन भी अर्जित कर सकें।
UP News: बालिकाओं के लिए ”आत्म रक्षा कार्यशाला”
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 90 दिवसीय विशेष अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह (3-11 अक्टूबर 2025) के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में ‘आत्म रक्षा कार्यशाला’ का आयोजन किया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जारी ‘मिशन शक्ति’ अभियान से नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा मिल रही है। कार्यशाला में बताया गया कि यदि कोई बालिका या महिला किसी प्रतिकूल स्थिति का सामना करे, तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए और सरकारी व सामाजिक सहायता तंत्र का उपयोग करना चाहिए।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


