CG News: गरियाबंद में आफत की बारिश, देवभोग के 36 गांव का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूटा, उफान पर नदी-नाले...
CG News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। गुरुवार की शाम मौसम विभाग ने गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले के लिए रेड अल्ट जारी किया था। गरियाबंद जिले में झमाझम बारिश हुई है, जिससे अंदरूनी इलाकों के नदी-नाले फिर से उफान पर आ गए हैं। 36 गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश होने से फसलों के खराब होने होने की आशंका है, जिसे लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
CG News: गरियाबंद जिले में मानसूनी गतिविधि का असर देखने को मिला है. लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बेलाट नाले का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे देवभोग के झाखरपारा क्षेत्र के 36 गांव का सम्पर्क ब्लॉक मुख्यालय से टूट गया है। तहसील मुख्यालय अमलीपदर का सुख तेल नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश की वजह से देर रात बिजली के पोल टूटने से 100 गांव में ब्लेक आउट की स्थिति निर्मित हो गई।
CG News: तहसीलदार देवभोग अजय चंद्रवंशी ने बताया कि गरियाबंद जिले में गुरुवार को 7 तहसीलों में भारी बारिश हुई है। आज दूसरे दिन भी बारिश जारी है। सबसे ज्यादा अमलीपदर तहसील में 101 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बारिश के बाद नदी नाला में निर्मित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन एलर्ट मोड पर है। देवभोग के बेलाट नाला पर तहसीलदार अमले के साथ पहुंच रस्सी से बेरिकेटिंग कर दिया है, ताकि कोई आवाजाही न कर सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
