Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News : देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, खून से सनी मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

Crime News
X

Crime News : बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में एक महिला की घर के अंदर खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही देवर ने कर डाली। मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रीति सेमरे के रूप में हुई है।

Crime News : जानकारी के अनुसार, प्रीति दल्लीराजहरा के 100 बिस्तर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर के पद पर कार्यरत थी। जुलाई 2024 में पति की मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। प्रीति अपने पांच साल के बेटे और मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय मां और बेटा गांव गए हुए थे। जब बुधवार को मां लौटीं, तो घर के भीतर खून से सनी लाश देखकर उनके होश उड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि हत्या मंगलवार रात को की गई थी।

Crime News : बताया जा रहा है कि जब घर पर मां मौजूद नहीं होती थी, तो मृतिका का देवर अमन सेमरे अक्सर वहां आता-जाता था। पुलिस ने शक के आधार पर अमन सेमरे को हिरासत में ले लिया है और घटनास्थल को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019