MP News: मध्य प्रदेश में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में ट्राली पलटने से 11 की मौत, CM ने की मदद की घोषणा...
MP News: खंडवा। मध्य प्रदेश में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 8 बच्चियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उसमें 20 से 25 लोग सवार थे। रेस्क्यू टीम मौके पर अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। हादसे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने शोक जताते हुए 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा के पंधाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल दुर्गा विसर्जन करने गए लोगों की ट्राली पुलिया से पलट गई, जिससे उसमें सवार लोग तालाब में गिर गए। तालाब में गिरने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
MP News: बताया जा रहा है कि पंधाना के अर्दला, जामली गांव के 20- 25 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर नदी पर माता विसर्जन के लिए गए थे। जब पुलिया पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई, उसी समय ट्राली तालाब में गिर गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में बच्चियों की संख्या अधिक है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है।
MP News: खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कई लोग डूब गए। अब तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, इनमें 8 बच्चियां शामिल हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। करीब 20-25 लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाल लिया गया है।
MP News: घटना पंधाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला की है। यहां राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के लोग गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 20-25 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली को तालाब के रास्ते में एक पुलिया के ऊपर खड़ा किया गया था। ट्रॉली में जरूर से ज्यादा लोग सवार थे जिससे उसका बैलेंस बिगड़ और ट्रॉली तालाब में पलटी खा गई।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


