MP News
MP News : सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार को एक दुखद हादसे ने एक बार फिर प्रशासन और ठेका कंपनियों की लापरवाही को उजागर किया है। कोलगवां थाना क्षेत्र के कृपालपुर में त्रिवेणी पैलेस के पास भूमिगत सीवर लाइन की सफाई के दौरान तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
MP News : जानकारी के अनुसार, ऐन विराट कंपनी द्वारा सीवर लाइन की सफाई का काम करवाया जा रहा था। तीन मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण जैसे ऑक्सीजन मास्क, सेफ्टी बेल्ट या अन्य गैजेट्स के गहरे सीवर चेंबर में उतरे। चेंबर में पहुंचते ही वे जहरीली गैस के संपर्क में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े।
MP News : काफी देर तक कोई हलचल न होने पर बाहर मौजूद लोगों को संदेह हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क से गुजर रही एक एंबुलेंस को रोका और उसके ऑक्सीजन सिलेंडर व रस्सी की मदद से तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
MP News : जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने संत कुमार उर्फ अमित कुशवाहा (निवासी पढ़ुआर, बिरसिंहपुर, सतना) को मृत घोषित कर दिया। संत कुमार अपने परिवार में इकलौते भाई थे और उनके माता-पिता व तीन बहनें हैं। अन्य दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है, और वे जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


