CG News : कोंडागांव। जिले के फरसगांव नगर से स्कूली छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है। एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में कक्षा दसवीं के छात्र ने अपने रूम में खिड़की पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मैदान में खेल रहे बच्चों ने हॉस्टल अधीक्षक और शिक्षकों को दी।
CG News : बता दें कि फरसगांव नगर के एकलव्य आदर्श स्कूल के छात्रावास में आज सुबह बच्चें मैदान में खेल रहे थे। तभी उन्हें हॉस्टल बिल्डिंग के एक कमरे की खिड़की के लोहे की रेलिंग पर छात्र का फांसी से लटका शव दिखा। बच्चों ने तत्काल हॉस्टल अधीक्षक और शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
CG News : मामले की सूचना पर तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलाहल छात्र ने खौफनाक कदम क्यों उठाया है, इसका पता नहीं चल सका है। वहीं शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं बरामद हुआ है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


