MP News
MP News : भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण को बढ़ावा देने और वनों में स्थित आस्था स्थलों को ‘देवलोक वन’ के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वनांचल क्षेत्रों में कई ऐसे स्थान हैं, जिन्हें स्थानीय समुदाय अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर संरक्षित करते हैं। ये स्थान न केवल आध्यात्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि जैवविविधता, पारिस्थितिकी संतुलन और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
MP News : सीएम डॉ. यादव ने प्रदेश की प्रमुख नदियों के दोनों किनारों पर 5 किलोमीटर के दायरे में पौधरोपण गतिविधियों को तेज करने का आदेश दिया। उन्होंने स्थानीय समुदायों के सहयोग से नदियों के किनारों से अतिक्रमण हटाने और समुदाय की आय बढ़ाने के लिए औषधीय और उपयोगी पौधों के रोपण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
MP News : मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और देवास क्षेत्र को मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना के तहत क्षिप्रा नदी के संरक्षण के लिए विशेष योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने नगर वनों के विकास और उनके उचित रखरखाव के लिए भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
MP News : सीएम ने कहा कि ये प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगे, बल्कि सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करेंगे। इन कदमों से मध्य प्रदेश में हरित और सतत विकास को गति मिलेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


