MP NEWS : मध्य प्रदेश में धर्मांतरण करवाने वालों की खैर नहीं! सीहोर में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर...
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर लगातार एक्शन मोड में है। सीहोर में भी धर्मांतरण करवाने के आरोपी पर कार्रवाई की गई है। आरोपी जब्बार खान के घर पर नगर पालिका का बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
MP News: यह पूरा मामला सीहोर के चाणक्यपुरी का है। यहां कुछ दिन पहले एक घर में ईसाई धर्म के धर्म गुरुओं की प्रार्थना सभा में 20 से ज्यादा दलित लोग शामिल हुए थे। इन्हें प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए भड़काया जा रहा था, लेकिन तभी हिंदूवादी संगठनों ने इन्हें पकड़ लिया। इसके बाद मामला दर्ज किया गया था। मामले में जब्बार खान नाम का व्यक्ति और उसकी पत्नी ताहिरा खान आरोपी थे, जिसके घर पर बुलडोजर चलाकर नगर पालिका ने कार्रवाई की है।
MP News: बता दें कि 17 अगस्त को आरोपी जब्बार खान और उसकी पत्नी ताहिरा खान के खिलाफ धर्मांतरण करवाने के मामले में मामला दर्ज किया गया था। जब्बार को गिरफ्तार भी कर लिया गया। आरोपी जब्बार खान ने अतिक्रमण करके अवैध निर्माण किया था। इसे लेकर हिंदूवादी संगठन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे थे। नगर पालिका ने अवैध निर्माण को लेकर नोटिस चस्पा किया था, लेकिन जब कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


