Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : बारिश से बचने पेड़ के नीचे रूकीं थी दो मासूम बहनें, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई मौत

MP News: Two innocent sisters, who had stopped under a tree to escape the rain, died after being struck by lightning.
X

MP News: Two innocent sisters, who had stopped under a tree to escape the rain, died after being struck by lightning.

MP News : टीकमगढ़। जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली ने दो मासूम बच्चियों की जिंदगी छीन ली। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी बच्चियां अचानक गिरी बिजली की चपेट में आ गईं, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

MP News : जानकारी के मुताबिक, बैदोरा गांव में बारिश के दौरान दोनों बच्चियां खुद को बचाने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ी थीं। तभी तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली पेड़ के पास आ गिरी। बिजली गिरते ही दोनों बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

MP News : घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत बच्चियों को इलाज के लिए दिगौड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मासूमों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिगौड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019