CG News: विधायक के जन्मदिन समारोह में पॉकेटमारी, भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी ले उड़े चोर, जमकर हो रही चर्चा...
CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में विधायक के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पॉकेटमारी हो गई, जिसकी जमकर चर्चा है। तखतपुर में विधायक के जन्मदिन समारोह के दौरान पॉकेट मारने की घटना हुई है। आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है।
CG News: मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए पॉकेटमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी पार कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता डॉ. अश्वनी गुप्ता के 31 हजार, दिलीप तोलानी के 5 हजार, प्रमोद निर्मलकर के 5 हजार और परमानंद धुरी के 3 हजार रुपये उड़ाए जाने की बातें सामने आई है।
CG News: पॉकेटमारी का मामला सामने आने के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मच गया। कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताई, जिसकी शहर में जमकर चर्चा हो रही है। वहीं एक पॉकेटमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम प्रकाश मरावी है, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


