Raas Garba 2025: रायपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मध्य भारत का सबसे भव्य और बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक उत्सव, रास गरबा 2025, एक बार फिर राजधानी रायपुर में अपनी रंगारंग छटा बिखेरने के लिए तैयार है। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 की शानदार प्रस्तुति के रूप में यह चार दिवसीय आयोजन 25 से 28 सितंबर 2025 तक वीआईपी रोड स्थित ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में आयोजित होगा। पिछले साल की अपार सफलता के बाद, इस बार यह आयोजन और भी भव्यता के साथ होगा।
Raas Garba 2025: मध्य भारत का सबसे बड़ा गरबा उत्सव, फ्री गरबा वर्कशाप 20 से
एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 का यह रास गरबा आयोजन मध्य भारत का सबसे बड़ा गरबा उत्सव है, जिसका इंतजार लोग पूरे साल करते हैं। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ आनंद और भक्ति का एक अनूठा संगम भी है। तो अपने पारंपरिक परिधानों को तैयार रखें और 25 से 28 सितंबर तक रास गरबा 2025 की धूम में शामिल होने के लिए तैयार हो जाएं। रास गरबा को यादगार बनाने के लिए ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में 20 सितंबर से फ्री गरबा वर्कशाप का आयोजन होगा.., फ्री गरबा वर्कशाप दोपहर 2 बजे से शुरु होगा जहां देश के जाने माने गरबा आर्टिस्ट गरबा नृत्य के सभी स्टेप की जानकारी देने के लिए मंच पर मौजूद रहेंगे।
Raas Garba 2025: सांस्कृतिक धूम का केंद्र बनेगा ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट
रायपुरवासियों और आसपास के शहरों से आने वाले माता रानी के भक्तों के लिए यह आयोजन एक अनूठा अनुभव होगा। ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट का विशाल परिसर गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने के लिए भव्य लाइटिंग, साउंड सिस्टम और थीम आधारित सजावट से सजाकर तैयार है। पारंपरिक गुजराती रास और गरबा के साथ-साथ आधुनिक संगीत और नृत्य का अनूठा संगम इस आयोजन को और भी खास बनाएगा।
Raas Garba 2025: मशहूर कलाकारों और लाइव परफॉर्मेंस की धूम
इस साल रास गरबा 2025 में देश भर से मशहूर गरबा और डांडिया कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। लाइव म्यूजिक बैंड, प्रसिद्ध सिंगर्स और डीजे की धमाकेदार परफॉर्मेंस माता रानी की भक्ति में डूबे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी। आयोजन में हर दिन लाखों रुपये के आकर्षक उपहार भी वितरित किए जाएंगे, जिससे उत्साह और भी बढ़ेगा।
Raas Garba 2025: बेस्ट गरबा ड्रेस और बेस्ट डांसर को विशेष पुरस्कार
आयोजन में बच्चों और युवाओं के लिए विशेष गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बेस्ट गरबा ड्रेस और बेस्ट डांसर जैसी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। रायपुर और आसपास के शहरों में लोग पहले से ही गरबा और डांडिया की प्रैक्टिस में जुट गए हैं, ताकि इस सांस्कृतिक महोत्सव में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा सकें।
Raas Garba 2025: सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान
रास गरबा 2025 की खास बात ये है कि आयोजकों ने सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। पर्याप्त पार्किंग, खानपान स्टॉल, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है। आयोजन में शामिल होने के लिए विशेष पास की व्यवस्था की गई है। पास के लिए अलग से नंबर जारी किए जाएंगे।
View this post on Instagram
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


