CG Crime : दुर्ग। जिले में एक सनसनीखेज घटना ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। ड्रग्स तस्करी का मुख्य आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ रुड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मोहन नगर थाने से फरार हो गया। इस घटना ने न केवल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
CG Crime : मोहन नगर थाने में हुई इस घटना में गुरजीत सिंह की गर्लफ्रेंड स्कूटी लेकर थाने के बाहर तैयार खड़ी थी। जैसे ही गुरजीत को मौका मिला, वह तेजी से स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को धमधा कृषि उपज मंडी के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
CG Crime : ये आरोपी एक कार में बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 246 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 1.25 लाख रुपये नकद और एक कार भी जब्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल सिंह उर्फ गोलू 32 वर्ष निवासी जामुल, मॉन्टी अरोरा 32 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, रजत पाण्डेय 27 वर्ष निवासी सुपेला, राहुल सिंह 32 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, लोकेश कुमार ओगरे 26 वर्ष निवासी भिलाई-03 व जगतार सिंह 36 वर्ष निवासी खुर्सीपार है।
CG Crime : गुरजीत सिंह के फरार होने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गुरजीत सिंह ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है और उसकी गिरफ्तारी इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण होगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


