Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सुभाष चौक सर्किल के पास बाल भारती स्कूल के पीछे स्थित एक चार मंजिला जर्जर हवेली अचानक ढह गई। इस हादसे में 33 वर्षीय प्रभात और उनकी 6 वर्षीय बेटी पीहू की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रभात की पत्नी सुनीता (25) की हालत गंभीर बनी हुई है।
Rajasthan News : जानकारी के अनुसार, हवेली के ढहने से 7 लोग मलबे में दब गए थे। स्थानीय पुलिस, नागरिक सुरक्षा, और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो शनिवार सुबह 7 बजे तक चला। रात के समय चार लोगों वासुदेव (34), उनकी पत्नी सुकन्या (23), और उनके दो बेटों सोनू (4) और ऋषि (6) को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, प्रभात, उनकी बेटी पीहू, और पत्नी सुनीता को शनिवार सुबह ही मलबे से बाहर निकाला जा सका। प्रभात और पीहू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सुनीता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
Rajasthan News : स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हवेली पुरानी और चूने से बनी थी, जो लंबे समय से जर्जर हालत में थी। शुक्रवार को हुई रुक-रुक कर बारिश ने इसकी स्थिति को और कमजोर कर दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हवेली में पश्चिम बंगाल से आए लगभग 20 प्रवासी मजदूर किराए पर रह रहे थे। हादसे के समय मकान में 20 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें से 13 लोग भागकर बाहर निकलने में सफल रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


