Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जनकवि और लोक गायक केदार सिंह परिहार का आज सुबह निधन हो गया, जिससे साहित्य और संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी रचनाओं में छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी खुशबू और संस्कृति की झलक साफ झलकती थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Raipur City News : मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी में ट्वीट कर शोक जताते हुए लिखा, “छत्तीसगढ़ ल छांव करे बर, मैं छानही बन जातेंव… अइसन अंतस के गीत लिखइया, प्रसिद्ध कवि अऊ गीतकार केदार सिंह परिहार जी के देवलोक गमन के समाचार बड़ दु:खद हवय।” उन्होंने आगे कहा, “छत्तीसगढ़ के माटी अऊ संस्कृति ला अपन गीत अऊ शब्द मा जिवंत करइया परिहार जी के अवसान ले साहित्य जगत हा सुन्ना होगे हे। भगवान मेर प्रार्थना करत हंव के दिवंगत आत्मा ला अपन श्री चरण मा ठउर देवय अऊ घर के मन ला ये बेरा मा धीरज अउ संबल देवय।”
Raipur City News : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “लोक गायक केदार सिंह परिहार जी के निधन के समाचार अत्यंत दुखद है। उनके भावनात्मक गीतों ने छत्तीसगढ़वासियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनका जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


