Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 63.54 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG Crime: Major action against drugs, two smugglers arrested with ganja worth Rs 63.54 lakh
X

CG Crime: Major action against drugs, two smugglers arrested with ganja worth Rs 63.54 lakh

CG Crime : धमतरी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिहावा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 127 किलो से अधिक गांजा जब्त करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 63.54 लाख रुपये आंकी गई है।

CG Crime : मामला 20 अप्रैल की शाम का है, जब सांकरा फॉरेस्ट नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से टेप से पैक 62 पैकेट गांजा बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिवत कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।

CG Crime : पुलिस ने गांजे के साथ कार, मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 72.71 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के सांगली निवासी संदीप खोत और स्वप्नील मुलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019