CG Crime
CG Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र के नेवरा में मंगलवार को एक 55 वर्षीय महिला क्षिता निर्मलकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। महिला का शव उनके घर में नग्न अवस्था में चादर से ढंका हुआ मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
CG Crime : जानकारी के अनुसार, क्षिता निर्मलकर 55 वर्ष नेवरा के वार्ड नंबर 14 में गांधी रायर्स मिल के सामने एक कच्चे मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति कुमार निर्मलकर कई वर्षों पहले उन्हें छोड़ चुके थे और उनकी शादीशुदा बेटी भी अलग रहती है। मंगलवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव की स्थिति और सिर पर चोट के निशान ने हत्या और संभावित जबरदस्ती की आशंका को बल दिया।
CG Crime : घटना की गंभीरता को देखते हुए तिल्दा पुलिस, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले को प्राथमिकता पर ले रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सटीक कारण का पता चलेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


