UP News
UP News : मुज़फ्फरनगर : मुज़फ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित रामा साइकिल शोरूम में सोमवार को एक भीषण आग लग गई, जिससे शोरूम में रखी लाखों की साइकिलें जलकर खाक हो गईं। घटना थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
UP News : फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक शोरूम में रखा काफी माल जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई मानव हानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी भारी बताया जा रहा है।

