Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो पैंगोलिन स्केल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत करोड़ों में

CG News
X

CG News

CG News : बलरामपुर। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अंबिकापुर रेंजर निखिल पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों की संयुक्त वन विभाग टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 6 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।

CG News : गिरफ्तार तस्करों की पहचान लीलाराम कुजूर 36 वर्ष, निवासी कुसमी और लवंग साय 38 वर्ष, निवासी करूंधा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह तस्करी एक संगठित गिरोह के जरिए संचालित हो रही थी, जिसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। वन विभाग की टीमें इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं और पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए गहन जांच कर रही हैं।

CG News : वन अधिकारियों ने बताया कि पैंगोलिन विश्व में सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारियों में से एक है। इसकी स्केल का उपयोग पारंपरिक औषधियों और दुर्लभ कलात्मक वस्तुओं के निर्माण में होता है, जिसके कारण यह अवैध व्यापार का प्रमुख लक्ष्य बन चुका है। पैंगोलिन के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त नियम लागू हैं। वन विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019