CG News : CM साय ने झुरानदी में सुनीं जनता की बातें, 5 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया ऐलान
CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम झुरानदी में बिना पूर्व सूचना के पहुंचकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। तपती दोपहरी में हेलीकॉप्टर से गबरा गांव में उतरने के बाद उन्होंने निर्माणाधीन सिद्ध बाबा जलाशय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे कार से झुरानदी पहुंचे, जहां बरगद पेड़ की छांव में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।
CG News : ग्रामीणों में उत्साह, माहौल बना उत्सवमय-
मुख्यमंत्री के अचानक गांव पहुंचने से ग्रामीण गदगद हो गए। देखते ही देखते पूरा गांव उमड़ पड़ा और माहौल उत्सव जैसा हो गया। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ी भाषा में ग्रामीणों से संवाद शुरू किया, जिससे उनका भावनात्मक जुड़ाव और गहरा गया। ग्रामीणों ने उनके सहज, सरल और विनम्र व्यवहार की खुलकर प्रशंसा की। बुजुर्गों ने कहा कि यह पहली बार है जब प्रदेश का मुखिया सीधे उनके गांव पहुंचा है।

CG News : 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात-
ग्रामीणों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने झुरानदी में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम में सीसी सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार के क्षेत्र में दो उच्चस्तरीय पुलों—गंडई से कृतबांस पहुंच मार्ग पर 2.54 करोड़ रुपये और गंडई कर्रानाला पहुंच मार्ग पर लिमो में 2.52 करोड़ रुपये—तथा भोरमपुर में नए पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की। कुल मिलाकर 5 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी गई।
CG News : सुशासन तिहार के तहत जमीनी हकीकत की समीक्षा-
मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार अभियान के तहत अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार गांव, गरीब और किसानों के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि वे बस्तर, सरगुजा, जांजगीर, कबीरधाम और बेमेतरा जैसे जिलों के सुदूर गांवों में जनचौपाल के जरिए योजनाओं की प्रगति की जानकारी ले चुके हैं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें और योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे।

CG News : हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना-
मुख्यमंत्री ने झुरानदी के बाजार पड़ाव स्थित पवनपुत्र हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


ankasosyal.com’un Türk yorum hizmeti sayesinde gönderilerim artık daha samimi görünüyor. Gerçek kullanıcılar gibi yazılmış, kaliteli yorumlar geldi.