विराट विजय, श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल : सीएम साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर भारत को गर्वित करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा:
“विराट विजय है, श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल… चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर अपने विजय के क्रम को निरंतर जारी रखते हुए टीम इंडिया ने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। बधाई एवं शुभकामनाएं चैंपियंस।”
मुख्यमंत्री के इस संदेश से यह साफ है कि राज्य सरकार भी भारतीय टीम की सफलता पर गर्व महसूस कर रही है और खिलाड़ियों को उनकी शानदार जीत पर शुभकामनाएं भेज रही है।

