Global Investor Summit
भोपाल : Global Investor Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को भोपाल पहुंचेंगे और अगले दिन 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) का शुभारंभ करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 60 से अधिक देशों के राजनयिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिसमें ग्लोबल साउथ, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के विशेष सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।
Global Investor Summit : प्रधानमंत्री मोदी समिट स्थल पर सुबह 10 बजे पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस समिट के दौरान कुल पांच इंटरनेशनल सेशन होंगे, जिसमें विदेशी निवेशकों के साथ भारतीय उद्योगपतियों की भागीदारी रहेगी।
गृह मंत्री अमित शाह भी इस समिट में शामिल होंगे और 25 फरवरी को दोपहर 4:30 से 6 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस बड़े आयोजन में 200 से अधिक भारतीय कंपनियों के चेयरमैन भी भाग लेंगे, जिससे देश और राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

