Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : खरवे का ‘साइको किलर’ गिरफ्तार: शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों को उतारा मौत के घाट, हर वारदात के बाद बनता था हमदर्द

CG Crime : खरवे का ‘साइको किलर’ गिरफ्तार: शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों को उतारा मौत के घाट, हर वारदात के बाद बनता था हमदर्द
X

CG Crime: Kharva’s ‘psycho killer’ arrested; killed 8 people by poisoning their liquor, posing as a sympathizer after every incident.

CG Crime : रायपुर/बलौदाबाजार। खरवे गांव में पिछले चार महीनों से हो रही रहस्यमयी मौतों का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। जिन मौतों को ग्रामीण बीमारी, बदकिस्मती या संयोग समझ रहे थे, उनके पीछे गांव का ही एक शख्स सीरियल किलर बनकर घूम रहा था। पुलिस ने 8 हत्याओं और 1 हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार फरवरी से मई 2026 के बीच गांव में लगातार 8 लोगों की संदिग्ध मौत हुई। शुरू में किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था। आखिरकार ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस को आवेदन देकर रामसहाय जायसवाल पर संदेह जताया, जिसके बाद जांच की दिशा बदल गई।

CG Crime : जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले जहरीले पदार्थ का परीक्षण एक कुत्ते पर किया था। इसके बाद उसने अपने परिचितों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वह "सुहागा" नामक जहरीला पदार्थ चूहे मारने की दवा बताकर लाया और शराब में मिलाकर लोगों को पिलाता रहा। शराब पीने के बाद पीड़ितों की तबीयत बिगड़ती और कुछ समय बाद उनकी मौत हो जाती।

CG Crime : पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पुरानी दुश्मनी, जमीन विवाद, कर्ज, गाली-गलौज, पत्नी पर गलत नजर और टोना-टोटका जैसे कारणों से एक-एक कर लोगों की हत्या की। पुलिस का कहना है कि हर हत्या के पीछे उसकी निजी रंजिश और मानसिक विकृति काम कर रही थी।

CG Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 7 शवों का उत्खनन कर फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा। एक मृतक का अंतिम संस्कार पहले ही हो चुका था। तकनीकी साक्ष्य, फॉरेंसिक जांच और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया।

CG Crime : इस पूरे मामले का सबसे भयावह पहलू यह रहा कि आरोपी हर मौत के बाद खुद को पीड़ित परिवारों का शुभचिंतक दिखाता था। वह अस्पताल ले जाने, अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने और शोक जताने तक में सबसे आगे रहता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019