कटनी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे डिरेल.....
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
कटनी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे डिरेल.....
कटनी : कटनी रेलवे स्टेशन पर आज दोपहर करीब 3 बजे एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे जबलपुर-कटनी रेल मार्ग बाधित हो गया। यह मालगाड़ी कटनी से बीना की ओर जा रही थी, लेकिन आउटर ब्रिज के पास अचानक डिब्बे पटरी से उतर गए।
रेल दुर्घटना के कारण कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली कई ट्रेनों को आउटर पर रोका गया। यात्री ट्रेनों के परिचालन में देर होने की संभावना जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं रेल मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और रेलवे की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।