Municipal Elections 2025
चिरमिरी : Municipal Elections 2025 : चिरमिरी नगर निगम चुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत की।
जीत का जताया भरोसा
मतदान के बाद राम नरेश राय ने अपनी जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और इस बार पार्टी को शानदार जीत मिलेगी।

