Prayagraj Mahakumbh 2025
प्रयागराज : Prayagraj Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान की तरफ से अपने टेंट में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगवाई गई है।ये मूर्ति महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बन गई है।
Prayagraj Mahakumbh 2025 : एसपी कार्यकर्ता और समर्थक महाकुंभ में स्नान करके मुलायम सिंह यादव की मूर्ति को भी देखने के लिए इस टेंट में आ रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि उनकी मूर्ति को संत और भगवान की तरह पूजा जा रहा है।
मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान में मुलायम सिंह की मूर्ति लगवाने वाले संदीप यादव ने कहा, बीजेपी गाय, गंगा और गोबर की बात करती है।लेकिन ये लोग गाय पालने वाले नहीं हैं।गाय पालने वाले लोग हम लोग हैं।
Prayagraj Mahakumbh 2025 :
संदीप यादव ने कहा कि जिन लोगों ने भी मुलायम सिंह यादव को हिंदू विरोधी कहा वह सभी नफरत फैलाने वाले लोग हैं।हम संगम पर हैं। संतों को भी अपनी भाषा पर लगाम लगानी चाहिए। आपसी भाईचारा नहीं टूटना चाहिए।
इस दौरान हमारे संवाददाता दीपक पांडेय ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता संदीप यादव से ख़ास बातचीत देखिए और क्या कहा मुलायम सिंह यादव मूर्ति लगाने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व प्रयागराज उत्तरी विधानसभा सीट प्रत्याशी संदीप यादव ने

