Raipur News : लीजेंड्स-90 लीग का हुआ आगाज, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने दी शानदार परफॉर्मेंस...
Raipur News : रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज लीजेंड्स-90 लीग का आगाज हो गया है। शाम 7 बजे उद्घाटन के साथ मैच में छत्तीसगढ़ वारियर्स और दिल्ली रायल्स की टीमों में भिड़ंत हुई है।

Raipur News : आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कप्तान सुरेश रैना के धुरंधर और दिल्ली के ब्रिगेड शिखर धवन की अगुवाई में सामने-सामने हुई है। लीग की ओपनिंग सेरेमनी भव्य रूप से स्टेडियम में देखने को मिली। इसमें बालीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने शानदार परफॉर्मेंस दी है।

