Mahakumbh 2025
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Mahakumbh 2025
प्रयागराज : Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। विदेशी तीर्थयात्रियों ने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा भीड़ नियंत्रण की कुशलता और अनुशासन अत्यंत प्रभावशाली है।
Mahakumbh 2025 : विदेशों से आए श्रद्धालु भारत की आध्यात्मिक शक्ति और संस्कृति से प्रभावित हैं। अमेरिका, रूस और सेंट्रल एशिया से आए हजारों तीर्थयात्रियों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई और महाकुंभ के दिव्य वातावरण की प्रशंसा की।
विदेशी यात्रियों ने प्रशासन और कर्मचारियों की व्यवस्थाओं को अनुशासित और दक्ष बताते हुए कहा कि यहां हर कोई सुरक्षित महसूस कर रहा है। योगी सरकार द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, सफाई अभियान और बुनियादी सुविधाओं की भी उन्होंने तारीफ की।

महाकुंभ में उपस्थित श्रद्धालु इस महासंगम को अकल्पनीय और अविस्मरणीय अनुभव बता रहे हैं।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.