बलौदा बाजार हिंसा मामला : हाईकोर्ट से 15 से अधिक अभियुक्तों को मिली जमानत...
बिलासपुर: बलौदा बाजार हिंसा मामले में हाईकोर्ट से 15 से अधिक अभियुक्तों को जमानत मिल गई है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने एक अभियुक्त को जमानत दी थी, जिसके आधार पर अन्य अभियुक्तों ने भी हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था। इस याचिका पर जस्टिस नरेंद्र व्यास की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई, जिसमें आरोपियों को राहत मिली।
गौरतलब है कि 10 जून को बलौदा बाजार के संयुक्त जिला कार्यालय में तोड़फोड़ और एसपी कार्यालय में आगजनी की घटना हुई थी, जिसके चलते पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तारियां की थीं। निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अभियुक्तों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिया ने जमानत मंजूर होने की पुष्टि की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


