ROAD ACCIDENT IN SHAHJAHANPUR: कार और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, दो घायल...
ROAD ACCIDENT IN SHAHJAHANPUR: शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कट्यूली गांव के पास फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।
ROAD ACCIDENT IN SHAHJAHANPUR: घायलों के इलाज का सिलसिला जारी है। मरने वाले चारों लोग शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के निवासी थे और आपस में दोस्त और रिश्तेदार थे। वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

