Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मां की एक झपकी बनी जिंदगी भर का दर्द, नदी किनारे मिला 2 वर्षीय मासूम का शव

CG News : मां की एक झपकी बनी जिंदगी भर का दर्द, नदी किनारे मिला 2 वर्षीय मासूम का शव
X

CG News: Mother’s momentary lapse leads to lifelong agony; body of 2-year-old child found by the river.

CG News : कोरबा। जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो वर्षीय मासूम का शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान रामपुर बस्ती निवासी केशव के रूप में हुई, जो गुरुवार से लापता था।

CG News : जानकारी के अनुसार, केशव अपने माता-पिता के साथ मजदूरी के सिलसिले में लालघाट गया था। काम पर जाने के दौरान परिवार डेंगूनाला के पास एक पेड़ के नीचे कुछ देर के लिए रुका। पिता आगे बढ़ गए, जबकि मां बच्चे को दूध पिलाते-पिलाते वहीं बैठी रही। इसी दौरान उसकी आंख लग गई। जब वह जागी तो केशव वहां नहीं था। बेटे के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पूरी रात खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिली।

CG News : शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे एक बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान केशव के रूप में की। बेटे का शव देखते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

CG News : प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मां के सो जाने के दौरान मासूम खेलते-खेलते नाले की ओर चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019