नगरी निकाय चुनाव: आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम की पोस्टर्स और होर्डिंग हटाने की कार्रवाई तेज...
रायपुर: नगरी निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद नगर निगम सक्रिय हो गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम ने पोस्टर्स और होर्डिंग हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है।
सड़कों से चुनाव प्रचार से जुड़े पोस्टर्स और होर्डिंग्स हटाए जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता 24 फरवरी तक लागू रहेगी, जिसके तहत अब सड़कों पर पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं होगी।

