CG News: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कांग्रेस पर साधा निशाना...
CG News: बिलासपुर: बिलासपुर पहुंचे उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता से सीधे महापौर का चुनाव करवा रही है, जबकि कांग्रेस ने डर के कारण जनता से यह अधिकार छीन लिया था। कांग्रेस को डर था कि डायरेक्ट चुनाव होने पर उनकी हार निश्चित है।
CG News: मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पार्षदों के माध्यम से मेयर का चुनाव कराने की योजना बनाई, ताकि खरीद-फरोख्त के जरिए अपने मनचाहे मेयर और अध्यक्ष को नियुक्त कर सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है और उनके कार्यकर्ता कभी निष्क्रिय नहीं बैठते।
CG News: लखनलाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बंद हुई योजनाओं को बीजेपी ने फिर से शुरू किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि लोकसभा और विधानसभा की तरह ही नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी जनता बीजेपी को चुनेगी।

