Raipur Breaking : BJP प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू....
रायपुर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किरण सिंह देव ने नामांकन पत्र भर दिया है और निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख को अपना नामांकन सौंपा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, और विधायक विजय शर्मा भी मौजूद रहे। किरण सिंह देव को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक और औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।\
इसके साथ ही, राष्ट्रीय परिषद के लिए भी नामांकन प्रक्रिया जारी है। विधायक पुन्नूलाल मोहले और लता उसेंडी ने राष्ट्रीय परिषद के लिए अपना नामांकन भरा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, और सरोज पांडे ने भी नामांकन दाखिल किया है। मंत्री और विधायक किरण सिंह देव को बधाई दे रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


